लखनऊ केसरी से विकास सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ। नगर निगम ने आशियाना सेक्टर-एल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों और कब्जों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया था, जिसकी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाकर कब्जाधारकों को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।



