लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
नई दिल्ली। देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 42 रुपये बढ़ाकर 3113.50 रुपये कर दी गई है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3255.50 रुपये हो गई है।इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब इसकी नई कीमत 821.50 रुपये होगी।नई दरें 1 जून से लागू कर दी गई हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।



