लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल उड़ान रवाना होने के साथ क्षेत्र ने विकास के नए युग में प्रवेश किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु की मौजूदगी में उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर उन किसान परिवारों ने भी पहली हवाई यात्रा की, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी भूमि उपलब्ध कराई थी।धीरेंद्र सिंह ने इसे क्षेत्र के किसानों के सपनों के साकार होने का क्षण बताते हुए कहा कि जिन परिवारों ने विकास के लिए जमीन दी, आज वे उसी धरती से उड़ान भरकर इतिहास के सहभागी बने हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर पैदा करेगा।पहली वाणिज्यिक उड़ान के संचालन के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यह परियोजना नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है।



