लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा (Meta) ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसका सीधा असर सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। मेटा ने इन प्लान्स को भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स के लिए पेश किया है।मेटा अब अपने लोकप्रिय ऐप्स का ‘प्लस’ वर्जन लॉन्च कर रही है। इस पेड सब्सक्रिप्शन के तहत पैस े देन े वाले यूजर्स को कुछ एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे। ये खास फीचर्स मुफ्त वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नहीं मिलेंगे।कमाई बढ़ाने के लिए कंपनी ने उठाया कदम मेटा का यह कदम अपनी कमाई (रेवेन्यू) को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। इस नए प्लान से साफ है कि कंपनी अब रेवेन्यू के लिए केवल विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती और उसने कमाई का एक नया जरिया खोज लिया है। कंपनी चाहती है कि जो यूजर्स प्रीमियम फीचर्स, बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस चाहते हैं, वे इसके लिए हर महीने एक निश्चित भुगतान करे।कंपनी ने वैश्विक स्तर पर इन प्लान्स की कीमतें तय कर दी हैं ⬇️इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस: इसकी मासिक कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) रखी गई है।वॉट्सऐप प्लस: इसके लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) देने होंगे।गौरतलब है कि मेटा ने अभी भारत के लिए इन पेड प्लान्स की आधिकारिक कीमतों का अलग से ऐलान नहीं किया है।



