लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट
डीपीएस एल्डिको का शानदार प्रदर्शन, शुभांशी ने 97.6% अंक प्राप्त कर बनी विद्यालय टॉपर लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल की एल्डिको शाखा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को एक बार फिर साबित किया है।विद्यालय की छात्रा शुभांशी आहूजा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीपक देवांश ने 96.6 प्रतिशत, सार्थक आनंद ने 96.4 प्रतिशत, सुहानी रावत एवं याशिका रैवानी ने 96.2 प्रतिशत तथा अथर्व देव ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसके अलावा शगुन ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष कुल 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनुशासित तैयारी, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



