विनय मिश्रा
मोहनलालगंज। क्षेत्र की सिसेंडी पुलिस चौकी का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर नई चौकी का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी मोहनलालगंज, एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा, कोतवाल बृजेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।उद्घाटन अवसर पर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह एवं पूर्व चौकी इंचार्ज निमेष दूबे द्वारा हवन-पूजन कराया गया। कार्यक्रम में मोहनलालगंज थाना एवं सिसेंडी चौकी क्षेत्र के तमाम पुलिसकर्मी, ग्राम प्रधान, क्षेत्रवासी एवं पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नई पुलिस चौकी के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि चौकी शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी।



