लखनऊ केसरी से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट
मुरादाबाद। आज नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। पिछले महीने पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।इस बार जिले भर से लगभग 10,700 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था एनटीए इस बार किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।पुलिस के साथ-साथ पीएसी एवं सीआरपीएफ के जवानों की भी परीक्षा केंद्रों पर तैनाती की गई है। जिले के डीएम और एसपी को भी विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जा सके।



