Saturday, June 13, 2026

National

spot_img

4 साल से भुगतान के लिए भटक रहा युवक, आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

कानपुर देहात। विकास भवन में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के लिए भोजन व्यवस्था करने वाले युवक को चार साल बाद भी भुगतान न मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने एक कार्यक्रम में करीब 500 लोगों के लिए लंच पैकेट उपलब्ध कराए थे, लेकिन अब तक उन्हें इसका भुगतान नहीं मिला है।गौरव के अनुसार, वह पिछले चार वर्षों से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। आरोप है कि अधिकारियों ने कार्यक्रम में भोजन, डिनर और अन्य व्यवस्थाओं का लाभ तो लिया, लेकिन भुगतान की जिम्मेदारी पूरी नहीं की।अपनी मांग पूरी न होने से परेशान गौरव त्रिपाठी ने हाल ही में विकास भवन पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास करने का फैसला किया, जिससे जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोका।बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अपनी पीड़ा बताते हुए गौरव भावुक हो गए और रो पड़े।

International

RELATED ARTICLES