Saturday, June 13, 2026

National

spot_img

मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत…

मुरादाबाद : लखनऊ केसरी से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को मुरादाबाद आगमन हुआ। मुख्यमंत्री का विमान मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उतरते ही जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाधिकारी राजेंद्र पेस्सिया, महापौर विनोद अग्रवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा कर जिले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठाकुरद्वारा और आलमपुरी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद नजर आए।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक इंतजाम किए थे। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं।

International

RELATED ARTICLES