नोएडा, 29 जून। नोएडा के सेक्टर-119 स्थित हाईराइज आवासीय सोसायटी ‘अरयन सोसायटी’ के एक ऊपरी तल के फ्लैट में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में फ्लैट से ऊंची लपटें और काला धुआं निकलने लगा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
नोएडा सेक्टर-119 स्थित आर्यन के ऊपरी तल के फ्लैट में भीषण आग, एसी कंप्रेसर विस्फोट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण एसी के कंप्रेसर में हुआ विस्फोट बताया जा रहा है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या फायर विभाग की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद फ्लैट से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते धुआं पूरे टावर में फैल गया और सोसायटी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार एहतियातन अपने फ्लैट खाली कर नीचे खुले क्षेत्र में आ गए।फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए करीब छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिल तक पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया और आसपास के फ्लैटों तक आग फैलने से रोकने का प्रयास किया। शुरुआती राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।सोसायटी के निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में एसी के लगातार उपयोग और बिजली के उतार-चढ़ाव के कारण इस प्रकार की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ वर्षों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई हाईराइज सोसायटियों में एसी ब्लास्ट से आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।फिलहाल पुलिस, फायर विभाग और सोसायटी प्रबंधन पूरे मामले की जांच करके ही आग लगे का कारण स्पष्ट कर पाएंगे , तकनीकी टीम फ्लैट के भीतर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वायरिंग की भी जांच करेगी, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन करें।घटना के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन तैयारियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। निवासी अब हाईराइज इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित जांच और एसी यूनिट्स के समय-समय पर मेंटेनेंस की मांग कर रहे हैं।