लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री मोदी ईंधन बचाने कीकी अपील अब राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिलने लगी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमन गुरुवार को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का त्याग कर संस्थान परिसर में साइकिल चलाने का निर्णय लिया।डॉ. धीमन ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित है। उनका आवास कार्यालय से मात्र 600 मीटर की दूरी पर है, इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह अब ओपीडी से लेकर दफ्तर तक के सभी कार्यों के लिए साइकिल का ही उपयोग करेंगे।कैंपस में लागू होगी नई व्यवस्था: निदेशक ने संस्थान के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। जो कर्मचारी कैंपस के भीतर या 3-4 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, उन्हें पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।साइकिल स्टैंड और रैली की योजना: इस पहल को सुगम बनाने के लिए SGPGI परिसर के प्रमुख स्थानों पर 7-8 नए साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके अलावा, लोगों को पर्यावरण संरक्षण, यातायात प्रदूषण और स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द ही एक साइकिल रैली भी निकाली जाएगी।पद्मश्री डॉ. धीमन का मानना है कि इस छोटे से बदलाव से न केवल ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा, बल्कि अस्पताल के कर्मचारियों की सेहत में भी सुधार होगा।



