लखनऊ केसरी से सन्नी पाण्डेय की रिपोर्ट
मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज थाने में वकीलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों द्वारा कथित रूप से “जूता मारने” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद वकीलों में भारी नाराजगी फैल गई।वकीलों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन का यह व्यवहार न केवल अभद्र है, बल्कि इससे कानून व्यवस्था की छवि भी धूमिल हो रही है। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि जब वकीलों के साथ इस तरह की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, तो आम जनमानस के साथ कैसा व्यवहार होता होगा, यह सहज ही समझा जा सकता है।धरना प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी ठोस कदम उठाने की बात कही।



