लखनऊ केसरी से मनोज कुमार विश्नोई की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर स्थित अगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही एक बड़े मछली पालन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। करीब 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस केंद्र से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत यहां आधुनिक मछली मंडी विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए शासन को होलसेल कारोबार के उद्देश्य से प्रस्ताव भी भेजा गया है। राज्य के मुख्य सचिव (मत्स्य) की ओर से जिले में इस योजना को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई है।बताया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हाल ही में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भी इस योजना की घोषणा की थी।
इस परियोजना के शुरू होने से न केवल मछली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।



