Monday, June 15, 2026

National

spot_img

अन्नपूर्णा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कथित अवैध कब्जों पर सवाल, नगर निगम की कार्रवाई का इंतजार

लखनऊ केसरी से विकास सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एच स्थित अन्नपूर्णा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कथित अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स की दुकानों पर ऐसे लोगों का कब्जा है जिनके पास स्वामित्व अथवा वैध अधिकारों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुकान संख्या 89 पर पिछले लगभग 10 वर्षों से अर्पित सिंह नामक युवक अपना कब्जा होने का दावा करता रहा है तथा कथित रूप से दुकान को किराये पर भी देता रहा है। बताया जाता है कि जब उससे दुकान के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो उसने दस्तावेज खो जाने की बात कही।

मामले में नगर निगम अधिकारियों से हुई बातचीत में कथित रूप से यह जानकारी सामने आई कि संबंधित दुकान अन्नपूर्णा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के नाम दर्ज है। वहीं, दुकान की चाबी वापस लिए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार धमकियां दिए जाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान संख्या 89 पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की गई l दुकान संख्या 89 पर संदिग्ध कब्जों की शिकायतें लंबे समय से उठती रही हैं। इसके बावजूद अब तक कोई व्यापक जांच या प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है। निवासियों ने मांग की है कि नगर निगम पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए, दुकानों के स्वामित्व एवं आवंटन अभिलेखों का सत्यापन करे तथा यदि कहीं अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

International

RELATED ARTICLES