Saturday, June 13, 2026

National

spot_img

राजपूत करणी सेना में बड़ा बदलाव, सत्येंद्र मिश्रा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ। श्री राजपूत करणी सेना संगठन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए सौंपी गई है।यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीप के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में घोषित की गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सत्येंद्र मिश्रा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सत्येंद्र मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाजहित एवं संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प भी दोहराया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सत्येंद्र मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। वहीं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सत्येंद्र मिश्रा के नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा तथा वे समाज और संगठन के हितों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद करेंगे।

International

RELATED ARTICLES