लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट
निगोहां। निगोहां प्रेस क्लब की मासिक बैठक बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में गुरु कृपा ढाबा समस्तीपुर में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र से जुड़े सामाजिक सरोकारों, पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही पत्रकारों के सामाजिक दायित्वों और बदलते समय में मीडिया की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर निगोहां प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी एवं अध्यक्ष विमल सिंह चौहान ने संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करेगा, बल्कि समाजहित से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा।



