Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

बड़े मंगल पर हुआ एस बी स्टडी लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, भक्ति और शिक्षा का दिखा संगम…

*मोहनलालगंज : लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट*

जितेंद्र यादव ने बड़े मंगल के पावन अवसर पर एस बी स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ श्रीरामचरितमानस एवं रामायण पाठ की पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में हनुमान जी की भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला, जहां भक्तिमय भजनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में “राम द्वारा तुम रखवारे”, “कलयुग में सिद्ध हो हनुमान, तुम्हारा क्या कहना” और “मेरा रोम-रोम बजरंगबली” जैसे भजनों की प्रस्तुति हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।फीता काटकर किया लाइब्रेरी का उद्घाटनइस अवसर पर अजय पांडेय ” सत्यम ” ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं छात्र मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का आनंद लिया।छात्रों को मिलेगा बेहतर अध्ययन माहौल हमारे “लखनऊ केसरी नवाबों के शहर की निर्भीक आवाज” के मीडिया संवाददाता से बातचीत में जितेंद्र यादव ने बताया कि मोहनलालगंज क्षेत्र में छात्रों के बीच पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर काफी उत्साह है। ऐसे में छात्रों को एक शांत, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी था।उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें।लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं आधुनिक सुविधाएंजितेंद्र यादव ने बताया कि एस बी स्टडी लाइब्रेरी में छात्रों के बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। साथ ही वाई-फाई से कनेक्टेड कंप्यूटर, स्वच्छ पेयजल और फर्स्ट एड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं बहुत कम लाइब्रेरी में देखने को मिलती हैं।उन्होंने यह भी बताया कि लाइब्रेरी में एक समय में लगभग 50 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर रहेगा विशेष फोकसलाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऐसा वातावरण देना है, जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक तैयारियों को बेहतर ढंग से कर सकें। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कदम बताया।

International

RELATED ARTICLES