Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर दिनदहाड़े डकैती, सवा करोड़ नकदी और सोना लूटा..

मुरादाबाद से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर दिनदहाड़े डकैती, सवा करोड़ नकदी और सोना लूटामुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित बांग्ला गांव के अकबर कंपाउंड में रहने वाले पीतल कारोबारी एवं प्रॉपर्टी डीलर इमरान के घर पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि कारोबारी इमरान पिछले सात वर्षों से मुरादाबाद शहर में रह रहे थे और करीब दो वर्ष पहले परिवार सहित बांग्ला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में शिफ्ट हुए थे। इसी घर को बदमाशों ने निशाना बनाया।हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधकजानकारी के अनुसार देर रात कई नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घर में घुस आए। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को गन पॉइंट पर लेकर एक कमरे में बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाश लगातार धमकी देते रहे कि “माल निकालो, नहीं तो जान से मार देंगे।”डरे-सहमे परिवार के सामने बदमाशों ने घर की तलाशी ली और बेड के पास रखी अलमारी से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात निकाल लिए।सवा करोड़ नकदी और 6 तोले सोना लूटापीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश लगभग सवा करोड़ रुपये की नकदी तथा करीब 6 तोले सोना लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, बदमाश जाते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और परिवार के सभी मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।दिल्ली रोड की ओर भागे बदमाशघटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कारों में सवार होकर दिल्ली रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में इस्तेमाल की गई गाड़ियों को ट्रेस कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की अंतिम लोकेशन दिल्ली रोड पर मझोला क्षेत्र के पास मिली है।मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारीघटना की सूचना मिलते ही अमित शर्मा और मुनिराज जी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस टीमों को जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

International

RELATED ARTICLES