Friday, July 31, 2026

National

spot_img

सिविल अस्पताल में नशेड़ी का हंगामा, सूचना के बावजूद नहीं पहुंची चौकी पुलिस

हजरतगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, डायल 112 की तत्परता से काबू में आई स्थिति

आकाश दीप अवस्थी – लखनऊ केसरी

लखनऊ, संवाददाता: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित सिविल अस्पताल में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित रूप से नशे में धुत एक व्यक्ति ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उसके उत्पात से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति काफी देर तक अस्पताल परिसर में शोर-शराबा करता रहा और अभद्र व्यवहार करता रहा, जिससे अस्पताल की सामान्य व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी।
हालांकि आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद चौकी से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे हालात और बिगड़ गए। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने डायल 112 पर संपर्क किया। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में कर स्थिति को सामान्य किया।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति अस्पताल परिसर में हंगामा करता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
अस्पताल कर्मचारियों ने घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर यदि समय पर पुलिस सहायता न मिले, तो बड़ी घटना हो सकती है।
वहीं, हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की कार्यशैली की सराहना के बीच क्षेत्र की सिविल चौकी पर तैनात रात्रि गश्त पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

International

RELATED ARTICLES