Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मुरादाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई नीट परीक्षा, 10,500 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा….

मुरादाबाद। पीएम श्री केंदीय विद्यालय मुरादाबाद समेत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिले में आयोजित परीक्षा में लगभग 10,500 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की ओर से करीब 600 शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई।परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। नियमों के अनुसार छात्रों को केवल एडमिट कार्ड और निर्धारित ड्रेस कोड में ही प्रवेश की अनुमति दी गई। छात्रों को घड़ी, मोबाइल फोन, बेल्ट, पर्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं थी।नीट परीक्षा देशभर में मेडिकल पाठ्यक्रमों एमबीबीएस, बीडीएस तथा आयुष (आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक) कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा पूरे भारत में आयोजित की जाती है।परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया। प्रशासन की ओर से भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने की पुष्टि की गई।

मुरादाबाद से राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES