मुरादाबाद। शहर में रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 11:45 बजे आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में सामान्य से लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। देर रात चली हवाओं और बादलों की वजह से लोगों ने उमस और तेज गर्मी से राहत महसूस की।हालांकि शहरवासियों का कहना है कि यह राहत ज्यादा देर तक रहने वाली नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 से 20 दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।अचानक बदले मौसम के कारण देर रात सड़कों और बाजारों में भी हलचल देखने को मिली। लोगों ने मौसम को सुहावना बताते हुए राहत की सांस ली।
मुरादाबाद : राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से मनोज कुमार विश्नोई की रिपोर्ट



