Friday, June 19, 2026

National

spot_img

हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा सिसेंडी, नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली विशाल शोभायात्रा

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज, लखनऊ। ग्राम पंचायत सिसेंडी स्थित ग्राम देवता श्री वृद्धेश्वर (बुढ़वा बाबा) मंदिर में आयोजित नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस धार्मिक आयोजन में ग्राम पंचायत की मातृशक्ति सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।प्रातः लगभग 9:30 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव और नंदी बाबा के जयघोषों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव”, “जय नंदी बाबा” एवं “जय श्री वृद्धेश्वर बाबा” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।मंदिर के पुजारी पंडित विपिन बिहारी जी के सानिध्य में आयोजित इस शोभायात्रा में जागेंद्र सिंह (बोधा जी), बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला (सब्बू जी), वरिष्ठ पत्रकार ललित दीक्षित, धीरज तिवारी, शक्ति तिवारी, बब्बू शुक्ला, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील चौरसिया, अनिल चौरसिया, जीतू सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजू साहू एवं हिमांशु अवस्थी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर जबरेला स्थित गोविंद दास बाबा की कुटी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने सई नदी से पवित्र जल भरकर पुनः श्री वृद्धेश्वर बाबा मंदिर पहुंचकर यात्रा का विधिवत समापन किया।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

International

RELATED ARTICLES