Friday, June 19, 2026

National

spot_img

मानवता की मिसाल बनी शिवाय सेवा समिति, घर-घर और बाजार में पहुंचकर पिलाया शरबत

विनय मिश्रा

लखनऊ मोहन लाल गंज मे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शिवाय सेवा समिति द्वारा मऊ बाजार में शरबत वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में पहुंचकर राहगीरों, दुकानदारों, मजदूरों तथा स्थानीय लोगों को शरबत पिलाया। समिति के इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।कार्यक्रम शिवाय सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष गोविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाय सेवा समिति निरंतर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा करती रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।समिति के सदस्यों ने मऊ बाजार के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को शरबत वितरित किया तथा उन्हें गर्मी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान लोगों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देते हैं।कार्यक्रम में रंजीत यादव, विनीत कुमार, पंकज गुप्ता, गिरिजा गुप्ता, विवेक गुप्ता, अनुज गुप्ता, संदीप सैनी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अंत में समिति के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से मानव सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

International

RELATED ARTICLES