Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट की पहल रंग लाई, सैकड़ों जरूरतमंद हुए लाभान्वित

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज कस्बे स्थित कालेवीर बाबा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडीआईपी योजना के अंतर्गत आयोजित विशाल सहायक उपकरण वितरण समारोह में सैकड़ों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए। जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग एवं प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, वॉकर, छड़ी, कमर बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, नी-ब्रेस सहित अन्य उपयोगी उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।ट्रस्ट द्वारा पूर्व में चलाए गए सर्वे अभियान के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया, जिसके बाद उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्राप्त होगी।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज सेवा एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

International

RELATED ARTICLES