Friday, June 19, 2026

National

spot_img

मोहर्रम को लेकर निगोहां थाने में पीस कमेटी की बैठक समाज सेवी व प्रतिनिधित्व रहे मौजूद शांति व्यवस्था पर हुई चर्चा

निगोहां, लखनऊ। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को निगोहां थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तिवारी ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य, ताजियादार, धर्मगुरु तथा विभिन्न गांवों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में निगोहां, मीरानपुर, नन्दौली, मदारी खेड़ा, डीहा, पटसा सहित दर्जन भर से अधिक गांवों के प्रधानों और ताजियादारों ने भाग लिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ताजियादारों से मोहर्रम जुलूस से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं भी सुनी गईं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी, जिससे जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए, ताकि रास्तों में पड़ने वाले हाईटेंशन एवं विद्युत तारों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके अलावा जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों और ताजियादारों के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस के मार्गों का सत्यापन करें तथा जहां सड़क, खड़ंजा या रास्ते खराब हैं, वहां संबंधित विभागों से संपर्क कर उन्हें दुरुस्त कराया जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने कहा कि मोहर्रम आस्था और श्रद्धा का पर्व है तथा इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन जनसहयोग के साथ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और मोहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES