Friday, June 19, 2026

National

spot_img

जनता की चौखट पर प्रशासन डीएम विशाख जी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज, लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी विशाख जी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से भूमि विवाद, पैमाइश एवं कब्जे से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। वहीं विकास विभाग से नाली, खड़ंजा एवं अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस विभाग से आपसी विवाद, शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर भी सुनवाई की गई।जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।इस अवसर पर तहसील एवं ब्लॉक स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

International

RELATED ARTICLES