Friday, June 5, 2026

National

spot_img

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री निलयम पंचवटी रिजॉर्ट्स में हुआ वृक्षारोपण, कर्मचारियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

आकाश दीप अवस्थी- लखनऊ केसरी

अयोध्या- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को गुप्तार घाट स्थित श्री निलयम पंचवटी रिजॉर्ट्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ श्री राज मेहता के नेतृत्व में उज्ज्वल जी, अभिषेक जी, धीरेन्द्र जी, कुंदन जी, राजेंद्र पांडेय जी, सुधीर जी सहित कंपनी के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में कंपनी प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की बात कही।

International

RELATED ARTICLES