लखनऊ l प्रदेश में रूफटॉप सोलर स्थापना के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान किया है। प्रदेश में अब तक 5,00,115 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। राज्य में कुल 8,94,217 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से बड़े पैमाने पर स्वीकृति व स्थापना सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 1,696.68 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता सृजित हुई है तथा 3,038.08 करोड़ की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा व 1,000 करोड़ से अधिक की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है। यूपी नेडा डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 5 करोड़ मूल्य की मुफ्त बिजली पैदा हो रही है। साथ ही लाखों टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में लगभग 5,000 कंपनियों के माध्यम से 65 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार व लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है।
लखनऊ- प्रदेश में पांच लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना….