संवाददाता…
नगराम लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के अमेठियन का पुरवा मजरा बहरौली गांव में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बेसुध हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के बेटे प्रशान्त कुमार सिंह का विवाह अप्रैल 2018 में बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के दुधरा गांव निवासी राजकरन सिंह की पुत्री ममता सिंह उर्फ रुचि सिंह के साथ हुआ था। दंपति के दो बच्चे हार्दिक (7 वर्ष) और यश (4 वर्ष) हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जो समय के साथ बढ़ता चला गया।
परिवार के मुताबिक, प्रशान्त की पत्नी आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करती थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। कई बार रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हो सका। कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर विवाद शुरू हो जाता था, जिससे घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहता था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मृतक की सास श्याम कुमारी और सालियां रुबी सिंह व बब्बी सिंह भी उसके घर आई थीं, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद से प्रशान्त की मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। परिजनों का कहना है कि वह लगातार दबाव और तनाव में रह रहा था।
शनिवार को भी दिनभर पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहा। शाम के समय एक बार फिर पत्नी द्वारा कथित रूप से अपमानित और दुत्कारे जाने के बाद प्रशान्त ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी गोसाईंगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत के पीछे उसकी पत्नी ममता सिंह, सास श्याम कुमारी और सालियां रुबी व बब्बी सिंह की प्रताड़ना जिम्मेदार है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग गांव पहुंचे और परिजनों को कथित रूप से धमकाने लगे, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता अशोक कुमार सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन और ग्रामीण उन्हें संभालते नजर आए। पिता बार-बार बेटे को याद कर बिलख उठते, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
28 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी पत्नी और ससुराल जनों की प्रताड़ना बनी वजह