Friday, June 5, 2026

National

spot_img

डाला लेकर पशु चोरी करने पहुंचे बदमाश, ढाबा संचालक की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भसंडा गांव में देर रात पशु चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। ढाबा संचालक की सतर्कता के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरखेड़ा निवासी अर्पित यादव अपने कुछ साथियों के साथ डाला वाहन लेकर यादव ढाबा आटा मिल के सामने पशु चोरी करने पहुंचा था। आरोप है कि रात करीब 2:40 बजे आरोपी पशुओं को वाहन में लादने की तैयारी कर रहे थे।इसी दौरान ढाबा संचालक एवं पशु मालिक कैलाश नाथ यादव की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए।पीड़ित कैलाश नाथ यादव का कहना है कि उसने अर्पित यादव को पहचान लिया है, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES