Friday, June 12, 2026

National

spot_img

दिल्ली रोड क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत, बनेगा बड़ा नाला

लखनऊ केसरी से मनोज कुमार विश्नोई की रिपोर्ट

मुरादाबाद के दिल्ली रोड क्षेत्र में स्थित कई कॉलोनियों की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान के लिए बड़ा नाला निर्माण परियोजना शुरू की जाएगी। इस परियोजना से बुद्धि विहार, अंबेडकर नगर, खुशहालपुर समेत आसपास की अनेक कॉलोनियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार ये कॉलोनियां अपेक्षाकृत निचले क्षेत्र में स्थित हैं। बारिश के दौरान यहां का पानी जलशीदा नाले तक नहीं पहुंच पाता, जिसके कारण सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन और दैनिक जीवन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि प्रस्तावित नाले को मुख्यमंत्री ग्रिड योजना (सीएम ग्रिड योजना) में शामिल किया गया है। शासन से प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण से दिल्ली रोड तथा आसपास के क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और बरसात के दौरान होने वाले जलभराव में उल्लेखनीय कमी आएगी। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की प्रमुख जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

International

RELATED ARTICLES