Friday, July 31, 2026

National

spot_img

मोहनलालगंज में बेखौफ चोरों का आतंक: घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चोरी, मेहनतकश चालक की रोजी-रोटी पर संकट…..

मऊ गांव में देर रात वारदात, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत; पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग……..

मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज नगर पंचायत क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ चोर आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मऊ गांव का है, जहां गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा से बैटरी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने से चालक के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार मऊ गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय राम आसरे गुप्ता, ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह रात में अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बड़ी सफाई से ई-रिक्शा में लगी बैटरी निकालकर फरार हो गए। सुबह जब राकेश अपने वाहन को लेकर काम पर जाने पहुंचे तो बैटरी गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और घटना की जांच शुरू कर दी। हालांकि चोरी की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच किए जाने की मांग की है।
ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ई-रिक्शा ही उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन है। बैटरी चोरी होने से उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है। नई बैटरी खरीदने में भारी खर्च आएगा, जिसे वह फिलहाल वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर बैटरी बरामद कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कभी घरों के बाहर खड़े वाहन तो कभी खेतों में लगे उपकरण चोरों के निशाने पर हैं। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि यदि रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से हो तो ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।इस संबंध में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त तेज करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

सनी पाण्डेय की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES