Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

20 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी मोहनलालगंज पुलिस

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तरगांव में शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि ग्राम उत्तरगांव निवासी कमलेश (लोधी) पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र कुमार (20) ने अपने घर के अंदर छत पर लगे लोहे के रॉड से गमछे के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मोहनलालगंज पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES