Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

सपा सांसद आरके चौधरी पूर्व विधायक अमरीश सिंह पुष्कर ने सुनी जन समस्या जर्जर सड़क व पुल बनी लोगों के लिए मुसीबत……..

मदारी खेड़ा में घर-घर पहुंचे नेता,चौड़े पुल निर्माण का दिया भरोसा…….

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विकास खण्ड क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा का मजरा मदारी खेड़ा गाँव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गांव में पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और घर-घर जाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना।ग्रामीणों ने नेताओं के सामने गांव की सबसे बड़ी समस्या मदारी खेड़ा से रघुनाथ खेड़ा को जोड़ने वाले पुराने और जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बीच बना संकरा और क्षतिग्रस्त पुल बरसात के दिनों में लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। पुल संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है और भारी वाहन निकलने में दिक्कत होती है।ग्रामीणों का कहना था कि बरसात के दौरान रास्ते में जलभराव और पुल की खराब स्थिति के चलते बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को खेतों तक आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द यहां चौड़े और मजबूत पुल का निर्माण कराया जाए ताकि वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिल सके।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद आरके चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव जल्द तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा और शासन स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।वहीं पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए वह हर स्तर पर सहयोग करेंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, प्रधान गुलाम गौस, प्रधान राकेश यादव, कुलदीप यादव, शादफ खान, अज़ीज़ अहमद, बबलू, सोहन गौतम, गुलजार अहमद, मुमताज अहमद, हुबलाल, शादाब अहमद, इकबाल अहमद, पीर गुलाम, हाफिज जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*अनुराग तिवारी की रिपोर्ट*

International

RELATED ARTICLES