Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का किया शुभारंभ

मोहनलालगंज के गौरा रिजॉर्ट में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बूथ स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया संदेश…….

मोहनलालगंज। लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित गौरा रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें जो अब तक वंचित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने की। प्रशिक्षण अभियान के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी में ब्रह्मोस मिसाइल, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, टेक्सटाइल पार्क, किसान पथ और काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े चित्र एवं जानकारियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें देखने के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों, सरकार की नीतियों, सोशल मीडिया की भूमिका और बूथ प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, तीसरे सत्र में प्रदेश संयोजक विभाग एवं प्रकोष्ठ ओमप्रकाश श्रीवास्तव, चौथे सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कमश्वर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं प्रचार-प्रसार की रणनीतियों की जानकारी दी।इसके अलावा पंचम सत्र में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य तथा छठवें सत्र में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने अपने-अपने विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया।
जिला मीडिया प्रभारी चिंता मणि पांडेय के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, विधायक अमरेश रावत, योगेश शुक्ला, जय देवी कौशल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, वर्ग प्रमुख वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम निवास यादव, दिनेश तिवारी, गौकरन वर्मा, विनय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्रा रावत, जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत, क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला, विनय वर्मा, नीतू यादव, राज कुमार पटेल, प्रतिभा वर्मा, अरविंद यादव, शिव दर्शन यादव, जिला महामंत्री धीरेन्द्र धीरू पांडेय, गौरव सिंह चौहान, अंकित गुप्ता, जिला मंत्री प्रतिमा सिंह, संजीव मिश्रा, विवेक सिंह, राजू कश्यप, कामता प्रसाद रावत, अखिलेश अवस्थी, जिला कार्यालय मंत्री रवि राज लोधी, रवि द्विवेदी, अजित यादव, पूर्व अध्यक्ष अमन सिंह चौहान, सुनीता पांडेय, अनिता तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, शिव देवी एवं शालिनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES