Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

किसानों पर संकट चार महीने से खराब पड़ा सरकारी नलकूप किसानों ने तहसील पर धरने की दी चेतावनी

जर्जर पंप हाउस बल्लियों के सहारे टिका, किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन की दी चेतावनी……

मोहनलालगंज। लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड के निगोहां क्षेत्र रामपुर गढ़ी जमुनी गांव में स्थापित 59 नंबर सरकारी नलकूप पिछले करीब चार महीने से खराब पड़ा है। नलकूप की मोटर जल जाने के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं नलकूप का पंप हाउस भी जर्जर हालत में बल्लियों के सहारे टिका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। धान की रोपाई का समय शुरू होने के बावजूद सिंचाई सुविधा बाधित होने से क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। किसानों ने अवर अभियंता संजय शुक्ला, शासकीय अभियंता अविनेश कुमार तथा सचिव विद्यासागर पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग केवल आश्वासन देता रहा।किसानों के मुताबिक इस सरकारी नलकूप से करीब 100 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई होती है। नलकूप बंद होने से धान की नर्सरी सूखने लगी है और रोपाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में किसानों को निजी पंपिंग सेट और डीजल इंजन के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत काफी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पहले ही महंगे बीज, खाद और डीजल के कारण खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है, ऊपर से सरकारी नलकूप बंद होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप का पंप हाउस भी बेहद जर्जर हो चुका है। भवन एक तरफ झुक गया है और बल्लियों के सहारे किसी तरह खड़ा है। ऐसे में मरम्मत कार्य के दौरान दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
राजपाल सिंह, मलखान, गुरुचरन, जंगबहादुर, अवधेश, मिश्रीलाल, प्रहलाद सिंह, नन्हें लाल, प्रकाश, दिलीप पांडेय, अरुण पांडेय, राधेलाल, सुरजू, रजनीश और नन्हकाऊ समेत दर्जनों किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नलकूप की मरम्मत कर उसे चालू नहीं कराया गया तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस संबंध में अवर अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि नलकूप का पंप हाउस टेढ़ा हो चुका है, जिससे पंप निकालने और मरम्मत कार्य के दौरान खतरा अधिक है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ठेकेदार को मौके पर ले जाकर स्थिति दिखाई जाएगी। पंप हाउस की मरम्मत के बाद ही सुरक्षित तरीके से आगे का कार्य कराया जा सकेगा।

*अनुराग तिवारी की रिपोर्ट*

International

RELATED ARTICLES