Friday, June 5, 2026

National

spot_img

युवती से दुष्कर्म कर फरार आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विनय मिश्रा

निगोहां क्षेत्र में ऑटो में सवार युवती को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने मंगलवार को निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता तेलीबाग स्थित एक मॉल में कार्यरत है। आरोप है कि 31 मई की शाम वह ऑटो से घर लौट रही थी। रास्ते में अन्य सवारियों के उतरने के बाद ऑटो चालक और उसका एक साथी ही वाहन में रह गए। इसी दौरान चालक ऑटो को निर्धारित मार्ग से हटाकर मदापुर मंदिर चौराहे से गौतमखेड़ा की ओर ले गया।पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी उसे गौतमखेड़ा के जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान सड़क से गुजर रही एक कार की रोशनी देखकर आरोपी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने कार चालक की मदद से परिजनों को सूचना दी। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान उपदेश लोधी निवासी रंजीतखेड़ा, मजरा वीरसिंहपुर, थाना निगोहां के रूप में हुई।घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंगगुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुशमौरा के पास रमादाईखेड़ा मार्ग स्थित जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ऑटो से भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।तमंचा, कारतूस और ऑटो बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहले भी दर्ज है गंभीर आपराधिक मुकदमापुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने में एक मासूम की चाकू से गला रेतकर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। मामले की विवेचना जारी है।

International

RELATED ARTICLES