Saturday, June 13, 2026

National

spot_img

मानसिक रूप से असमर्थ नाबालिग से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विनय मिश्रा

लखनऊ राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय मानसिक रूप से असमर्थ नाबालिग किशोरी के साथ एक सुनसान मकान में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनेश कश्यप ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता विशेष रूप से सक्षम होने के साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

International

RELATED ARTICLES