Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

सचिवालय में CUG नंबर बदलने का आदेश वापस, अब पुराने नंबर BSNL में होंगे पोर्ट

संवाददाता लखनऊ केसरी

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारियों के विरोध के बाद सचिवालय प्रशासन विभाग ने सीयूजी (Closed User Group) मोबाइल नंबर बदलने का फैसला वापस ले लिया है। विभाग ने पहले कार्मिकों द्वारा पिछले 15 वर्षों से उपयोग किए जा रहे नंबरों को बदलने का निर्देश जारी किया था, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया।
अब निर्णय लिया गया है कि मौजूदा नंबरों को ही नई सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल में पोर्ट कराया जाएगा। इस प्रक्रिया को लेकर सोमवार को वर्तमान सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन/आइडिया के अधिकारियों और सचिवालय प्रशासन के उच्च अधिकारियों के बीच वार्ता होगी।
गौरतलब है कि सचिवालय प्रशासन विभाग ने शनिवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर नए सीयूजी नंबर लेने के निर्देश दिए थे। हालांकि, कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए शुक्रवार देर रात ही इस आदेश को निरस्त कर दिया गया।

International

RELATED ARTICLES