Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

शनिवार, 30 मई 2026 को ग्राम हबुआपुर में हनुमान मंदिर स्थापना एवं भव्य भंडारे का आयोजन…

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

शनिवार, 30 मई 2026 को ग्राम हबुआपुर, नई जेल के समीप, अभय बाजपेयी द्वारा भगवान हनुमान जी के पावन मंदिर की स्थापना बड़े ही विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न की गई। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में गहरी आस्था एवं उत्साह देखने को मिला।मंदिर स्थापना के उपरांत सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगण पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से शामिल हुए। सुंदरकांड के पाठ के साथ-साथ “हनुमान तुम्हारा क्या कहना”, “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” तथा “हो रहा भंडारा भैया” जैसे मधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर “जय श्री राम” एवं “जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सुव्यवस्थित रहा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्य सूरज बाजपेयी, मनोज सिंह एवं अन्य सेवाभावी भक्तों द्वारा पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ किया गया।

International

RELATED ARTICLES