Monday, June 15, 2026

National

spot_img

मुरादाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अब स्कूल परिसर में ही बनेगा मिड-डे मील

मुरादाबाद लखनऊ केसरी से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट

मुरादाबाद। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को अब विद्यालय परिसर में ही ताजा मिड-डे मील तैयार कराकर परोसा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।अब तक नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता था। हालांकि, पिछले कुछ समय से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके अलावा भोजन वितरण में अनियमितताओं और निर्धारित समय से काफी पहले भोजन पहुंचाए जाने की समस्या भी लगातार बनी हुई थी।जानकारी के अनुसार विद्यालयों में मिड-डे मील का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे है, लेकिन संस्थाओं द्वारा भोजन सुबह 9 से 10 बजे के बीच ही विद्यालयों में पहुंचा दिया जाता था। लंबे समय तक भोजन रखे रहने के कारण उसकी गुणवत्ता और ताजगी प्रभावित होती थी, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही थीं।इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में उपलब्ध रसोईघरों में ही भोजन तैयार किया जाएगा, जिससे बच्चों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। विभाग का मानना है कि इससे भोजन की गुणवत्ता में सुधार होगा, निगरानी आसान होगी और छात्रों को निर्धारित समय पर गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालयों में नियमित निरीक्षण भी किए जाएंगे, ताकि मिड-डे मील योजना का लाभ छात्रों तक बेहतर तरीके से पहुंच सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

International

RELATED ARTICLES