Monday, June 15, 2026

National

spot_img

लखनऊ पूर्वी ज़ोन: गोमतीनगर में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर दो लोगों को लोहे की रॉड से पीटा

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट की रिपोर्ट

गोमतीनगर इलाके में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर दो लोगों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और कमरे में जमकर तोड़फोड़ की। घटना विरामखंड, गोमतीनगर की है। पीड़ित शशांक आनंद के अनुसार, वह अपने मित्र मोहित के साथ किराए के मकान में रहते हैं।देर रात ऊपर वाले कमरे में रहने वाले हर्षित को लेने कुछ लोग आए थे। उन्होंने शशांक से हर्षित के बारे में पूछा, तो उसने बता दिया कि वह ऊपर रहता है। इसके बाद वे लोग हर्षित को लेकर चले गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद हर्षित दो अन्य लोगों—अनुराग सिंह और आदर्श सिंह—के साथ लौटा।पीड़ित का आरोप है कि अनुराग और आदर्श ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी शशांक के कमरे में घुस गए। आरोपियों ने शशांक आनंद और उसके मित्र मोहित पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही हमलावरों ने दो

iPhone मोबाइल और अन्य कीमती सामान भी तोड़ डाले।पूर्वी ज़ोन में अपराधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। घर में घुसकर इस तरह दो लोगों को लहूलुहान कर देना दबंगों के लिए आसान हो गया है।फिलहाल गोमतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कब सलाखों के पीछे पहुंचते हैं।

International

RELATED ARTICLES