Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ मोहर्रम जुलूस, एसीपी ने संभाली कमान

विनय मिश्रा

विनय मिश्रा , लखनऊ। मोहर्रम के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र के नगर पंचायत मऊ और ग्राम पंचायत सिसेंडी में निकाले गए ताजिया जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए पूरे जुलूस को पारंपरिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया।जुलूस के दौरान एसीपी राजेश कुमार सिंह लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम को देखते हुए उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभाली, जिससे श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनके निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।सुरक्षा व्यवस्था में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी, कस्बा चौकी प्रभारी अतुल सिंह, सिसेंडी चौकी प्रभारी अनूप सिंह, उपनिरीक्षक हर्षित गुप्ता तथा पुलिसकर्मी विकास जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सभी अधिकारी और जवान पूरे समय अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से डटे रहे और जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखी।पुलिस प्रशासन ने जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा, जिससे किसी भी स्थिति का तत्काल समाधान किया जा सके।पुलिस की सतर्कता, प्रशासन की सजगता और स्थानीय लोगों के सहयोग के चलते मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

International

RELATED ARTICLES