लखनऊ केसरी से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट
मुरादाबाद के सबसे व्यस्त इंपीरियल चौराहे पर लंबे समय से बन रहा फुट ओवर ब्रिज अब तैयार हो गया है। करीब 60 मीटर लंबे इस पुल के बनने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।यह चौराहा हमेशा जाम और सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता रहा है। व्यापारियों और शहरवासियों ने लंबे समय से यहां फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग शासन से की थी ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।पिछले दिनों हिंदू कॉलेज के एक प्रोफेसर की बस से टकराकर मृत्यु हो जाने के बाद इस मांग को और गंभीरता से देखा गया। पुल बनने से अब लोगों को डिवाइडर पार करके या तेज रफ्तार वाहनों के बीच से निकलकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद मिली यह सौगात पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में भी अहम भूमिका निभाएगी।



