विनय मिश्रा
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया।जानकारी के अनुसार, संजय उर्फ संजीव अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है। उस पर पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या को अंजाम देने का आरोप था।एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी मारा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।फिलहाल एसटीएफ और स्थानीय पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की जांच में जुटी हुई है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों और गैंग से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



