विनय मिश्रा
मोहनलालगंज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अमेठी स्थित योगा वेलनेस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए और योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है।योगा वेलनेस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मोहनलालगंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में योग साधक, जनप्रतिनिधि, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने प्रतिदिन योग करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला



