Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

जल जीवन मिशन की हकीकत: 4 साल बाद भी अधूरे ओवरहेड टैंक, पानी का इंतजार

आकाश दीप अवस्थी – लखनऊ केसरी

मुरादाबाद- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव-गांव शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मुरादाबाद जिले के कई गांवों में यह योजना अभी भी अधूरी पड़ी है। गांव मानपुर, मुजफ्फरपुर, खानपुर मुजफ्फरपुर एवं सराय खजूर में बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक आज भी अधूरे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को अब तक घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले परियोजना की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हुई थी। टैंक निर्माण शुरू होने पर लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई थी, लेकिन समय बीतने के साथ यह खुशी मायूसी में बदल गई। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा है और विभाग द्वारा बजट की कमी का हवाला दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शुद्ध पेयजल की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना अब तक धरातल पर साकार नहीं हो पाई है। आज भी ग्रामीणों को पानी के लिए पुराने साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर घर-घर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ उन्हें मिल सके।

International

RELATED ARTICLES