Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए गए अशोक यादव, सौंपी गई संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

संवाददाता: आकाश दीप अवस्थी

मोहनलालगंज, लखनऊ।
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राजधानी लखनऊ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अशोक यादव को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को इस आशय का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अशोक यादव को संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि अशोक यादव की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को सक्रिय करना है। उन्होंने आशा जताई कि अशोक यादव अपनी इस अहम जिम्मेदारी को पूर्व की भांति पूरी कर्मठता के साथ निभाएंगें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। अशोक यादव की नियुक्ति से जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सपा के प्रदेश सचिवों अमरपाल सिंह व वीर बहादुर सिंह समेत अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अशोक यादव को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव की सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि अशोक यादव लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहीं अपनी नियुक्ति के बाद अशोक यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर लखनऊ के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान समेत जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अशोक यादव की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने इसे लखनऊ जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

International

RELATED ARTICLES