लखनऊ। राजधानी के नगराम क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रशांत सिंह के रूप में हुई है, जो नगराम क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का आरोप है कि प्रशांत सिंह काफी समय से घरेलू विवाद और पत्नी की प्रताड़ना को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।परिजनों का कहना है कि प्रशांत सिंह पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पहुंचे।
नगराम में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होने का आरोप…..