Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।मृतक की पहचान रोहित गौतम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और अज्ञात वाहनों की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES